अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से जागरुकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने स्काउट गाइड की मदद से वाहन चालकों को जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा और टीएसआई अनुज मलिक ने सबसे पहले टीपी नगर चौराहे पर स्काउट गाइड के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा आदि दस्तावेजों सहित वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की बात कही। इसके बाद अगले चौराहे पर भी चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जम्मा मौजूद रहे। वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन, टीएस...