मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएन स्कूल में मिले स्काउट गाइड के जर्जर कार्यालय के जीर्णोद्धार का मंगलवार को शिलान्यास करते हुए नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि जल्द ही सिकन्दरपुर स्थित स्काउट गाइड कार्यालय को भी बनवाया जाएगा। उसके भवन का नव निर्माण करवाया जाएगा। बेहतर करने वाले स्काउट और गाइड को सम्मानित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि ये स्वयंसेवक सच्चे और नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं। स्काउट गाइड बच्चों में अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण होता है जो आगे चलकर उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। डीएन हाईस्कूल में आयोजित इस समारोह में अपर मुख्य राज्य आयुक्त दिलीप कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड ने पर्व त्योहार, सावन मेले, ट्रैफिक व्यवस्था में भी जिम्मेदारी निभाई है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, निद...