जहानाबाद, फरवरी 21 -- कुर्था, निज संवाददाता। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पैनाठी में भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की देखरेख में पांच दिवसीय प्रवेश सोपान प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्रा अनुशासन, देशभक्ति और जीवन जीने की कला सीखते हैं। वही जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राएं कई अवार्ड प्राप्त करते हैं। वही स्कूल के छात्राओं द्वारा देशभक्ति, शराबबंदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम किए गए। प्रशिक्षण स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार वर्मा के द्वारा दिया गया। अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पीटी परेड, पिरामिड, गांठ बांधने...