जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, पूर्वी सिंहभूम जिला की बैठक साकची स्थित आम बागान कार्यालय में वरीय उपसभापति सतीश कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्काउटर, गाइड, रोवर-रेंजर तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व स्काउटरों ने भाग लिया और स्काउटिंग आंदोलन को सशक्त बनाने पर चर्चा की।निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय में लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन-पावेल की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्काउट, गाइड, कब्स और बुलबुल के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का दायित्व ब्रह्मजीत कौर को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.