मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों के लिए स्काई इज द लिमिट कार्यशाला एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षाविद् एवं प्रशिक्षक विजय राज, धीरज बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित शर्मा, आकांश शर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। इसमें स्काई इज द लिमिट इसका अर्थ विचारों का विस्तार बहुत व्यापक होना चाहिए विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान की जनरेशन पूर्व समय की जनरेशन से लगभग 10 वर्ष से आगे हैं। आज के युग में विद्यार्थियों के पास अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए अनेकों संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम एवं प्र...