मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को दशहरा के मेले में सिकंदरपुर लेक फ्रंट के स्कल्पचर गार्डेन में सेल्फी प्वाइंट का तोहफा बनेगा। यहां शाही मोर, वायु यक्षिणी के साथ ही गौतम बुद्ध की प्रतिमा और ज्ञान का पेड़ विशेष आकर्षण होगा। 20 हजार वर्गफीट में विकसित किये जा रहे गार्डेन में अब तक सात प्रतिमाएं लगाई जा चुकी हैं। इनमें उड़ती मछली, शाही लीची और मधुबनी पेंटिंग से जुड़े स्ट्रक्चर भी हैं। मधुबनी कला से जुड़ी एक अमूर्त पेंटिंग का काम बाकी है। सभी प्रतिमाओं को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लगाया गया है। पांच प्रतिमाएं (स्कल्पचर) शाही लीची, वायु यक्षिणी, शिकी (बौद्धिक पेड़), उड़ती मछली व शाही मोर पूरी तरह धातु के कबाड़ से बनाई गई हैं। इनमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। प्रत्येक प्रतिमा अपनी स्थिरता की अलग-अलग कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.