आगरा, सितम्बर 27 -- जनपद में नवरात्र पर्व के पांचवें दिन शनिवार को मातारानी के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में घंटों की शंखनाद शुरू हो गई। शहर के प्रतिष्ठित मां चामुंडा रानी के मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। यहां श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मातारानी का जलाभिषेक, पूजन आदि कर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मनोकामनाएं कीं। जनपद में इन दिनों शारदीय नवरात्र पर्व चल रहा है। प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जा रही है। शनिवार की सुबह भी दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर श्रद्धालु माता रानी की पूजा अर्चना में जुट गए। शनिवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप के रूप में स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। शहर के प्रसिद्ध मां चामुंडारानी के दरबार में श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.