देवघर, सितम्बर 8 -- सारठ,प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के मधुपुर आगमन के सौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मधुपुर में आगामी दो से आठ अक्टूबर तक सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को कार्यक्रम का प्रचार वाहन सारठ पहुंचा। इस दौरान सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सारठ मुख्य चौक एवं नारंगी मोड़ पर होर्डिंग का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा की महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की जरुरत है। उन्होंने मधुपुर में होने वाले कार्यक्रम में सारठ समेत आसपास के लोगों से सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर सुभाष मंडल, अरबिंद तिवारी, राजेश तिवारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.