कन्नौज, फरवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल को आखिर कई महीनों बाद एक बार फिर से एमडी मेडिसन चिकित्साधिकारी मिल गया है। सीएचसी में तैनात एमडी चिकित्साधिकारी को अब सौ शैय्या अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में कई महीनों पहले यहां तैनात एमडी मेडिसन चिकित्साधिकारी डॉ.ध्यानेंद्र सचान का स्थानांतरण हो गया था। उनके बाद से यहां कोई एमडी मेडिसन चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई थी, लेकिन कुछ दिन पहले शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एमडी मेडिसन चिकित्साधिकारी डॉ.स्मितप्रताप सिंह (एसपी सिंह) को सीएमओ के निर्देश पर सौ शैय्या अस्पताल संबद्ध कर दिया गया। मंगलवार को उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल ज्वाइन कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...