कन्नौज, जनवरी 9 -- कन्नौज, संवाददाता। भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सौ शैय्या अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ.विपिन सचान और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव विपिन द्विवेदी एडवोकेट व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन के एक महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के समय अस्पताल के डॉ.विपिन सचान के माध्यम से उनके ड्राइवर धीरज सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.