कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सपा शासन काल में बना सौ शैय्या अस्पताल का गायनी वार्ड पिछले लगभग तीन सालों से वीरान पड़ा है, जबकि अस्पताल के गायनी वार्ड में आधुनिक मशीनों के साथ ही कई बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल की शुरूआत वर्ष 2016 में हुई थी। उस दौरान अस्पताल के गायनी वार्ड में कई सफल डिलीवरी केस कराए गए थे, लेकिन पिछले लगभग तीन सालों से एक भी डिलीवरी केस न होने से गायनी वार्ड वीरान पड़ा हुआ है, जबकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवतियों की भीड़ उमड़ती है। इसके बाद भी अस्पताल में डिलीवरी केस न पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं, जबकि छिबरामऊ के महिला अस्पताल में प्रतिदिन 10-15 डिलीवरी केस किए जाते हैं। सौ शैय्या अस्पताल प्रशासन की माने तो, पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में जून से ले...