पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में लॉर्ड कृष्णा स्कूल की दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन हो गया। विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एनुअल स्पोर्ट्स मीट में सौ मीटर रेस गर्ल्स में फायर हाउस प्रथम, अर्थ हाउस द्वितीय, ओसियन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर रेस ब्वायज में अर्थ हाउस प्रथम, फायर हाउस द्वितीय, सन हाउस तृतीय रहा। रिले रेस में अर्थ हाउस प्रथम, फायर हाउस द्वितीय, ओसियन हाउस तृतीय रहा। रिले रेस ब्वायज में फायर हाउस प्रथम, अर्थ हाउस द्वितीय, ओसियन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सौ मीटर रेस में अश राठौर, आदित्य सिंह प्रथम, लक्ष्य, प्रशांत कुमार द्वितीय, आदित्य कुमार, अंशी तृतीय रही। लांग जंप में रोहित प्रथम, गुंजित द्वितीय, अनंत तृतीय स्थान पर रहे। स्किपिंग गेम में आरुषि वर्मा प्रथम, अनंत श्रीवास्तव ...