रुडकी, अक्टूबर 10 -- राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही तीन दिवसीय 25वीं माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह मे खेल प्रतिभाओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग 100 मीटर में सूर्यकांत ने प्रथम स्थान, विशाल ने दूसरा एवं रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 बालिका वर्ग में 100मी में संजीता प्रथम एवं निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग 200 मीटर में विशाल ने प्रथम स्थान, हिमांशु गिरी ने दूसरा एवं ऋतिक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में 200 मीटर में पूनम ने प्रथम, अंतिम ने द्वितीय एवं प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में सूर्यकांत ने प्रथम, अर्पित ने दूसरा एवं अर्जुन न...