सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में एआरएस (एंटी रैबीज सीरम) उपलब्ध हो गया है। नए साल में यह मरीजों के लिए किसी तोहफे से कम नही है। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल का उद्घाटन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया था। अस्पताल में शुरू से ही कुत्ते व अन्य जानवरों के काटने पर रैबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। कई बार चिकित्सक मरीजों को एंटी रैबीज सीरम की भी जरूरत होने पर उसका इंजेक्शन लगवाने की सलाह देते थे। अस्पताल में पहले यह उपलब्ध नही था तब मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर खरीदना पड़ता था। बताया जाता है कि एक डोज की कीमत करीब दो हजार रुपये होती है। बुधवार को एक बच्चे को पागल कुत्ते के काटने पर इसे चिकित्सक की ओर से लगाया गया। अस्पताल के सीएमएस डा. गिरीश पाण्डेय ने बताया कि अब अस्पताल में एंट...