अररिया, जनवरी 19 -- जोकीहाट (एसं)। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए छात्राओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोकीहाट थाना के पुलिस निरीक्षक- सह- थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने की। कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। बैठक में सीओ नजमुल हसन भी शामिल हुए। बैठक में जिले को बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त एवं बाल यौन शोषण मुक्त बनाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं में शामि...