नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना में क्रूज चलाने का दावा कर दिल्ली में सरकार बनाने वाली भाजपा अपने सौ दिन की नाकामी छुपाने का प्रयास कर रही है। सत्ता में आते ही भाजपा ने मार्च, 2025 में यमुना में सोनिया विहार से जगतपुर तक 4 किलोमीटर क्रूज चलाने की योजना का ऐलान किया था, जिसका प्रस्ताव तीन महीने आगे बढ़ गया है। प्रदूषित और गंदी यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देकर क्रूज चलाने का ख्वाब दिखाना वैसा ही लगता है जैसे अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन बनाने का दावा किया था। यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.