अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर। गाजी फाउंडेशन अध्यक्ष व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुराद अली ने जनपदवासियों से होली व जुमा की नमाज सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकरनगर बहुत ही शांतिप्रिय जनपद है। संयोग से एक बार फिर दोनों त्योहार एक ही दिन मनाएं जाएंगे। पूर्व में भी हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी सामंजस्य के साथ त्योहार को मनाया है। पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी रमजान और पवित्र होली त्योहार को जिले के नागरिक शांतिपूर्ण व सकुशल मनाएंगे। ताकि जिले के भाईचारे का संदेश पूरे प्रदेश व देश में जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.