बरेली, मार्च 16 -- बरेली शहर से लेकर देहात तक में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच बदले हुए समय के साथ मस्जिदों में अदा की गई। होली और जुमा एक साथ होने की वजह से शिया और सुन्नी उलेमा ने नमाज का वक्त बदलने का एलान किया था। मिली जुली आबादी वाली मस्जिदों में नमाज का वक्त आगे बढ़ा दिया गया था। मुस्लिम आबादी वाली मस्जिदों में नमाज अपने वक्त पर ही अदा की गई। शहर की शाही जामा मस्जिद में अपने तय शुदा वक्त डेढ़ बजे ही नमाज अदा की गई। दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में भी तय शुदा वक्त साढ़े तीन बजे नमाज अदा हुई। मिली जुली आबादी वाली मस्जिदों में जारी गाइडलाइन के अनुसार नमाज 2 बजे या उसके बाद अदा की गई। जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दरगाह आला हजरत से जुड़े नासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.