रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। होली सौहार्द और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इसी भावना को बढ़ावा देने के लिए फॉरेस्ट ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (फोवा) के तत्वावधान में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे पर फूलों और जैविक उत्पादों से बने रंग एवं गुलाल लगाने से हुई। इसके बाद सदस्यों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विविधता का उत्सव मनाया। समारोह में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों (विशेषकर झारखंड के व्यंजन), मिठाइयों और पेय पदार्थों की विशेष शृंखला परोसी गई, जिससे उत्सव का आनंद दोगुना हो गया और उपस्थित सभी लोगों को प्रामाणिक भारतीय स्वाद का अनुभव मिला। इस आयोजन ने सदस्यों को एक साथ आने, मेलजोल बढ़ाने और सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.