गढ़वा, मार्च 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। होली और रमजान को लेकर रविवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय,जिला के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रखंडों से आए जन प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाए गए त्योहारों की जानकारी दी। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए शांति समिति के सदस्य से आगे भी प्रेम और भाईचारा के साथ पर्व मनाने की बात कही। प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों ने होली और रमजान के मौके पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.