लातेहार, जून 7 -- बेतला प्रतिनिधि । बरवाडीह के थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का पर्व मनाने की लोगों से अपील की है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग मचानेवालों की खैर नहीं होगी। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। वहीं पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बरवाडीह ने शुक्रवार से ही क्षेत्र में गश्त लगाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को बरवाडीह सीओ मनोज कुमार और थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न जगहों गश्त लगाते देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.