गुमला, मार्च 10 -- रायडीह प्रतिनिधि। होली और रमजान को लेकर रविवार को रायडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। थाना क्षेत्र में होली से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि 13 मार्च की रात को होलिका दहन होगा,जबकि 14 और 15 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं रमजान माह का दूसरा जुम्मा 14 मार्च को पड़ रहा है। जिसके तहत मस्जिदों में होने वाली जुम्मे की नमाज के समय की जानकारी भी ली गई। बैठक में सभी समुदायों से त्योहारों को मिल जुल कर मनाने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले संदेशों को फॉरवर्ड न करने और होली शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भड़काउ गाने न बजाने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा नशापान से बचने, हाई-स्पीड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.