संभल, मार्च 12 -- नगर पालिका संभल ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपनी बिजली खपत को कम करने के लिए 10 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इस पहल से पालिका कार्यालय के साथ-साथ क्षेत्र में बने 12 सार्वजनिक शौचालय भी अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। पालिका कार्यालय का हर महीने लगभग 5 से 6 लाख रुपये का बिजली बिल आता है। सोलर प्लांट लगने के बाद यह खर्च काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे न सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा। पालिका ने इस योजना के तहत एएच ट्रेडिंग कंपनी का सहयोग लिया है, जो 18 मार्च को पालिका क्षेत्र में एक विशेष कैंप लगाएगी। इस कैंप के जरिए स्थानीय लोग भी पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। पहले आओ, पहले पाओ का मिलेगा लाभ इस योजना के तहत सरकार द्वारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.