नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 26 दिसंबर से शुरू होने वाले एसए20 के चौथे सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए मुख्य कोच होंगे। वह जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स का अब तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले दो सीज़न 2023-24 और 2024-25 में प्रिटोरिया को खराब नतीजे मिले हैं, दोनों बार वे पांचवें स्थान पर रहे और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे। प्रिटोरिया कैपिटल्स को उम्मीद है कि गांगुली की नियुक्ति से उनकी तकदीर बदलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान पहली बार मुख्य कोच बनेंगे। गांगुली 2015 से 2019 तक चार साल तक बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे। 2019 सीजन के लिए वह दिल्ली कैपिटल्स में मेंटर के रूप में शामिल हुए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के लिए फ्रैंचाइजी छोड़ दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.