लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल ने मंगलवार को राजाजीपुरम डी-ब्लॉक उद्योग व्यापार मंडल गठित किया। इस दौरान सौरभ शर्मा अध्यक्ष व लवी अवस्थी को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा केएस श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अमित टंडन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुनीत गर्ग उपाध्यक्ष, तजवीर सिंह, वीरेंद्र शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलनयन सिंह मंत्री बने। वहीं राकेश अवस्थी को संरक्षक एवं गुलशन सचदेवा को चेयरमैन मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजाजीपुरम परिक्षेत्र व्यापार मण्डल के अध्यक्ष उमेश कुमार, सुशील तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.