पटना, अक्टूबर 7 -- लोजपा (रामविलास) ने सौरभ कुमार को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। युवा लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। सौरभ ने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि वह पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, आदित्य पांडेय, आशीष कुमार, संजीत कामत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.