मेरठ, नवम्बर 25 -- मेरठ के सौरभ हत्याकांड की क्रूर और सनसनीखेज कहानी में एक नया और भावनात्मक मोड़ आ गया है। हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान ने जेल में बेटी को जन्म दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची का जन्म ठीक उसी तारीख को हुआ, जिस दिन पति सौरभ का जन्मदिन होता है। इस विचित्र संयोग ने न केवल पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है, बल्कि कानूनी और भावनात्मक स्तर पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सौरभ की हत्या के 8 महीने 21 दिन बाद हुई इस बच्ची को लेकर असली सवाल यह है कि इसका पिता कौन है? मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित घर पर मुस्कान ने 3 मार्च 2025 को विदेश में नौकरी करने वाले अपने पति सौरभ राजपूत को खाने में बेहोशी की गोली मिलाकर सुला दिया था। इसके बाद प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ का गला रेता और ...