अररिया, अक्टूबर 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 के ग्राम पंचायत सौरगांव के बजरंगबली चौक परिसर में शुक्रवार को 15वीं वित्त योजना से 07 लाख 56 हजार की राशि से यात्री शेड का शिलान्यास किया गया। यात्री शेड का शिलान्यास जिप प्रतिनिधि अजीत झा, मुखिया चंद्रानंद मंडल,पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद, राहुल झा, बबलू मंडल, पूर्व सरपंच संजय सिंह, राजकुमार साह, संजय यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया चंद्रानंद मंडल ने की। जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी धर्मानंद सिंह ने निर्वहन किया। जिप प्रतिनिधि श्री झा ने कहा कि जिप क्षेत्र संख्या 13 में ढलाई सड़क निर्माण, यात्री शेड निर्माण कार्य के साथ छठ घाट निर्माण कार्य किया गया है। वे क्षेत्र ...