मुंगेर, नवम्बर 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम विकास के नाम पर पैसे तो खर्च करता है परंतु इसका लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पाता। जिसका उदाहरण शहर के 4 पार्कों का सौन्दर्यीकरण है। 86 लाख रुपया खर्च कर इन 4 पार्कों का सौन्दर्यीकरण नगर निगम द्वारा कराया गया लेकिन यह शहरवासियों के लिए अब तक आरंभ नहीं हो सका। दरअसल शहरवासियों को मार्निंग व ईवनिंग वार्क करने तथा बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के 4 पार्क का सौन्दर्यीकरण वित्तीय वर्ष 2019-20 में नगर निगम द्वारा 86 लाख की प्राक्कलित राशि से कराया गया था। पार्क सौन्दर्यीकरण के तहत शहर के नंद कुमार पार्क, श्रीकृष्ण वाटिका पार्क, सेवासदन के समक्ष स्थित श्रीकृष्ण बाग पार्क और राजेन्द्र पार्क का सौन्दर्यीकरण नगर निगम द्वारा कराया गया था। सभी पार्क में बच्चों के मनोरंज...