रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 11 -- अगस्त्यमुनि के निकट सौडी में मंदाकिनी नदी में छलांग लगाने वाली युवती को एक नेपाली के साथ ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार अगस्त्यमुनि से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी को डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि सौड़ी में एक महिला नदी में बह रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पाया गया कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा उक्त युवती को नदी से सकुशल निकाल लिया गया था। टीम द्वारा युवती को तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया। जबकि प्राथमिक उपचार को लेकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। उक्त युवती की पहचान 18 वर्षीय शिक्षा पुत्री देवी लाल के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.