भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को सौगात-ए-मोदी किट दिए जाने का खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने स्वागत किया है। सज्जादानशीं ने अनुरोध किया है कि सौगात-ए-मोदी द्वारा जो पैगाम दिया गया है। इसकी कामयाबी के लिए जरूरी है कि भाजपा सरकारों में मुसलमानों की भी नुमाइंदगी हो। सज्जादानशीं ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि सैयद शाहनवाज हुसैन को राज्यसभा के रास्ते केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। जो मुसलमानों को करीब लाने का एक अमली कदम साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.