कुशीनगर, जनवरी 1 -- कुशीनगर। खड्डा रेताक्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम भैंसहा स्थित बड़ी गंडक (नारायणी) नदी के तट पर पक्का पुल निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो चुका है। साल के आखिरी दिन विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर व्यय वित्त समिति द्वारा 716 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द शासन द्वारा पुल निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी होते ही रेताक्षेत्र के लोग खुशी से चहक उठे। आजादी के बाद से ही खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायनपुर, शिवपुर व महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, बसही, भोथहा व शिकारपुर समेत आदि गांवों में रहने वाले तकरीबन 20 हजार से भी अधिक लोग बाढ़ आने के दौ...