देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम नए साल में जिलों को कई बड़ी सौगात मिलने वाली है। ड्रग वेयर हाउस, एआरटीओ कार्यालय और क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हो रहा नाला निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। स्वास्थ्य विभाग का सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस सोनूघाट में पांच साल से किराये के भवन में चल रहा है। विभाग द्वारा डेढ़ लाख रूपया महीना किराये का भुगतान किया जाता है। यह देखते हुए चकरवा में सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस का निर्माण शुरू किया गया। 9.45 करोड़ की लागत से ड्रग वेयर हाउस का निर्माण पूरा हो गया है। एप्रोच मार्ग बनने, बिजली कनेक्शन के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को हैंडओवर किया जायेगा। इसके लिए प्रक्र...