अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या,संवाददाता। राम नगरी में दो सौ बेड का सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल उपचार की सभी एडवांस मेडिकल डिवाइस से लैस रहेगा। अयोध्या के आसपास के जनपदों में इसकी शाखाएं होंगी, जहां जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी और जरुरत पड़ने पर मरीजों को यहां रेफर किया जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण का काम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहल पर देश प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा की प्रेरणा से गठित नमो फाउंडेशन बार कैंसर संस्थान के द्वारा किया जाएगा। इस अस्पताल के लिए आठ एकड़ जमीन का नि: शुल्क दान करने के लिए अयोध्या राज परिवार ने सहमति जता दी है। इस अस्पताल के निर्माण के लिए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी है। निजी क्षेत्र के इस कैंसर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.