संभल, फरवरी 19 -- विकासखंड पंवासा के कस्बा सौंधन में प्रथमा बैंक के सामने और मंडी चौतरा के पीछे आबादी के बीच गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। कूड़े से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण दुकानदारों और ग्राहकों का जीना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि ग्राम पंचायत सौंधन मोहम्मदपुर में हर सप्ताह साप्ताहिक बाजार लगता है, जिससे पंचायत को लाखों रुपये की आय होती है। इसके बावजूद बाजार के ठीक सामने खाली पड़ी जमीन पर सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। यही कूड़ा बैंक के ग्राहकों, आसपास की दुकानों और ठेला संचालकों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार की सफाई का पूरा कूड़ा यहीं डाल दिया जाता है। कई बार मना करने और शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कूड़े के ढेर के पास चाउमीन और टिक्की के ठेले लगते हैं, जहां ग्राहकों...