संतकबीरनगर, सितम्बर 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाने वाली महिला से आरोपी युवक ने दुकान के अंदर ही दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं धक्का देकर महिला को आरोपी युवक भाग गया। महिला और उसके पति को जानमाल की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने गुरुवार को कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी थी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला की सौंदर्य प्रसाधन की छोटी सी दुकान है। दुकान को महिला ही चलाती है। जबकि उसके पति गांव-गांव घूम कर कपड़ा बेचते हैं। आरोप है कि महिला की दुकान पर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला आरोपी अरबाज सामान लेने के लिए आता-जाता था और उस पर बुरी नजर रखता था। महिला के घर शौचालय नहीं है। जिसकी वजह से महिला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.