रिषिकेष, फरवरी 20 -- सौंग नदी में गुरुवार को दिव्यांग युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच में मृतक दिव्यांग की पहचान राजीवनगर डोईवाला निवासी के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे सौंग नदी में एक शख्स का शव पड़ा होने की सूचना मिली। तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पहचान के प्रयास तेज किए। इस दौरान शव की शिनाख्त 45 वर्षीय कमल कौशल निवासी राजीवनगर, डोईवाला के रूप में हुई। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि परिजनों ने बुधवार की रात से कमल के घर नहीं आने की बात कही है। उन्होंने इस घटना में अनहोनी की आशंका भी जताई है। बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.