फिरोजाबाद, मई 7 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने घर में घुस वृद्ध दंपति पर हमला बोल दिया। वृद्ध दंपति को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। दोनों को भर्ती कराया गया है। पटसुरी निवासी 60 वर्षीय अनेक सिंह पुत्र बदन सिंह और उनकी पत्नी 58 वर्षीय सरोज मंगलवार की रात घर में सो रहे थे। इस दौरान उनका नाती भी घर में सो रहा था। इस दौरान हमलावरों ने घर में हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। दंपति पर धारदार हथियार से लहूलुहान किया। शोर एवं हंगामा सुनकर पड़ोस में जगार हो गई। पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.