गंगापार, मार्च 17 -- घर में सो रही महिला से अभद्रता और अश्लीलता की गई। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मऊआइमा इलाके की एक महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है। महिला का आरोप है कि आधी रात को वह बच्चे के साथ सोई थी। तभी उसके घर का दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा खोलने पर गांव का एक युवक तथा उसके दो साथी घर में घुस कर उसके साथ अभद्रता अश्लीलता करने लगे तथा दुराचार की कोशिश करने लगे। छीना झपटी में उसका मंगल सूत्र टूट गया। महिला के शोर मचाने पर सभी धमकी देते हुए भाग गए। महिला का आरोप है कि पति को फोन करके बुलाया और दूसरे दिन सुबह उलाहना देने पर आरोपी युवक तथा उसके परिजनों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मऊआइमा थाने में संजय कुमार मौर्या, ननकू राम मौर्या तथा तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.