अररिया, फरवरी 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बरदाहा थाना क्षेत्र के सोहागमाड़ो वार्ड संख्या 5 से एक बाइक चोरी हो गई है। घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक जय नाथ झा पिता स्व दामोदर झा ने थाना में आवेदन दिया है। घटना के संबंध में बाइक मालिक जय नाथ झा ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के बरामदा पर अपना बाइक बीआर 37 सी 0643 को लगा कर घर चला गया था। सुबह जब जगा तो देखा कि बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थक हार कर थाना में आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...