बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को पितृपक्ष के समापन दिवस पर 50 लोगों ने श्राद्ध तर्पण पिंड-दान किया गया। इससे पितृ दोष समाप्त होता है। पूर्वजों के आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद में तत्काल मां दुर्गा का आगमन होता है और लोग अपने पूर्वजों के आशीर्वाद के साथ में मां देवी का आशीर्वाद पाते हैं। गायत्री परिवार के सदस्य मिथिलेश कुमार विद्यार्थी और रवींद्र प्रसाद वर्मा ने कर्मकांड कराया। इसमें गोपाल कृष्ण खत्री, सुनील, ओम प्रकाश, सुमित्रा देवी, ललिता देवी व अन्य ने सहयोग किया। श्री विद्यार्थी ने बताया कि सोमवार से नवमी शुरू होने वाला है। इसे लेकर यहां सुबह आठ बजे संकल्प गोष्टी सह कलश स्थापना कार्यक्रम होगा। उन्होंने इसमें शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.