जामताड़ा, जनवरी 8 -- सोहराय मिलन समारोह में थिरके पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना बिंदापाथर, प्रतिनिधि। नाला प्रखंड के फुटबेरिया पंचायत अंतर्गत पांचमोहली हटिया मैदान में गुरुवार को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उपस्थित रहे। वहीं आदिवासी समाज द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मांदर की थाप पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन स्वयं मांदर बजाते हुए सोहराय की धुन पर थिरकते नजर आए, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बन गया। उन्होने आदिवासी समुदाय को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए बनी पार्टी में आज...