लखनऊ, अक्टूबर 13 -- सोहरामऊ से स्कूटर इंडिया तक रविवार शाम जाम की स्थिति रही। वाहनों को रेंगते हुए चलना पड़ा। सोहरामऊ टोल के पास लखनऊ से जाने वाली सड़क की मरम्मत का काम शाम को किया जा रहा था। इसके कारण उधर से वाहनों का निकलना भी बंद कर दिया गया था। उधर से लखनऊ आने वाली लेन पर ही ट्रैफिक चल रहा था। शाम को दबाव पड़ने पर एक ही लेन पर चल रहे वाहन फंसने लगे। इससे वाहनों को तीन से चार किमी का सफर तय करने में आधा घंटा से ऊपर लगने लगा। यह देख मरम्मत बंद कर दूसरी लेन भी खोल दी गई। इस पर पहली लेन में फंसे वाहन चालकों ने जल्दी निकलने के चक्कर में फौरन लेन बदल दी। एक के पीछे एक रांग साइड से वाहन आने के कारण जाम की स्थिति बनती चली गई। कुछ ही देर में जो वाहन जहां थे वहीं खड़े रह गए। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर स्कूटर इंडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.