रांची, नवम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा शुक्रवार को वॉल पेंटिंग कराई गई। कचहरी रोड में आयुक्त कार्यालय, नागा बाबा खटाल के पास व मोरहाबादी चिल्ड्रन पार्क की दीवारों पर कलाकारों ने कूची से मनोहारी तस्वीरें उकेंरीं। चित्रकारों ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक सोहराई कला समेत अन्य पारंपरिक चित्र बनाए। दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र कचहरी रोड में अपने कार्यालय के बाहर आयोजित वॉल पेंटिंग कार्यक्रम में शामिल हुए व चित्रकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जन भागीदारी की अनूठी मिसाल पेश करते हैं। पेंटिंग के दौरान निगम के प्रशासक सुशांत गौरव, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, अपर प्रशासक संजय कुमार ने भागीदा...