रांची, मई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग में- सोहराई और कोहबर: झारखंड की पारंपरिक कला शैलियां, विषय पर छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र, रांची और रांची वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की एक संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य झारखंड की समृद्ध लोक-कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ना है। मुख्य अतिथि लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सोहराई और कोहबर जैसी पारंपरिक चित्रकला शैलियां सिर्फ सजावटी माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आदिवासी समाज की जीवनशैली, सांस्कृतिक चेतना और परंपरागत रीति-रिवाजों की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। विशिष्ट अतिथि वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुप्रिया ने कहा इन कल...