फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ी सोहना-पाखल रोड समेत सात प्रमुख सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा। जिससे करीब 50 हजार वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। सोहना-पाखल रोड, जो कि एक टोल रोड है। इस रोड पर प्रतिदिन करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इतनी भारी आवाजाही के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन और बिगड़ती जा रही है। यह सड़क औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। इससे सड़क पर भारी ट्रैफिक रहता है। जर्जर सड़कों के कारण लोगों के साथ एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। कई बार इन सड़कों पर नालों के जमा पानी में गिरने से दोपहिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.