गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- सोहना, संवाददाता। सोहना के नागरिक अस्पताल में आने वाले दंत रोगियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने लंबे समय से प्रतीक्षित दांतों के एक्सरे की सुविधा को बुधवार से विधिवत रूप से शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में पिछले 15 वर्षों से दंत एक्सरे की सुविधा पूरी तरह ठप पड़ी हुई थी, जिसके कारण मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों और लैब का रुख करना पड़ता था। हालांकि अस्पताल परिसर में एक्सरे मशीन पिछले एक साल से उपलब्ध थी, लेकिन तकनीकी कारणों और संचालन की अनुमति न मिलने की वजह से यह धूल फांक रही थी। अब इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों मरीजों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी। विदित रहे कि सोहना का नागरिक अस्पताल न केवल शहर बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य क...