गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- सोहना,संवाददाता। गुरुग्राम और सोहना के बीच यात्रियों की पसंदीदा गुरुगमन बस सेवा को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। जनहित में मंगलवार को दोबारा शुरू हुई इन बसों के खिलाफ हरियाणा वेलफेयर बस प्राइवेट लिमिटेड एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन अब इस मामले को लेकर दोबारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। निगम सीमा से बाहर बस चलाने पर आपत्ति एसोसिएशन के जिला प्रधान नवीन यादव का तर्क है कि गुरुगमन बसों के संचालन की अनुमति केवल गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) की सीमा तक ही है। उनके अनुसार इन बसों को केवल भोंडसी गांव तक ही चलना चाहिए क्योंकि इनका परमिट निगम क्षेत्र से बाहर का नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बसें निगम की सड़कों पर चलने का टैक्स देती हैं, लेकिन निगम सीमा से बाहर सोहना तक ज...