गुड़गांव, जुलाई 30 -- सोहना। सोहना शहर के 66 केवीए पावर हाउस से जुड़े करीब 25 हजार बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें 24 घंटे बिना किसी कट के बिजली आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। स्थानीय पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी गई है, जिससे बिजली आपूर्ति में लगने वाले अनावश्यक कटों से निजात मिलेगी। बिजली निगम ने सोहना के 66 केवीए पावर हाउस से बिजली आपूर्ति में होने वाले ओवरलोडिंग की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब सिर्फ बरसात या अन्य किसी बाहरी कारण से बिजली की लाइनों पर होने वाले फाल्ट की स्थिति में ही सप्लाई में कट लगेगा। इससे पहले ओवरलोडिंग के कारण अक्सर बिजली कटौती होती थी, जिससे उपभोक्ता परेशान रहते थे। - 17 फीडरों पर निर्बाध सप्लाई, किसानों को भी लाभ सोहना पावर हाउस से कुल 17 फीडरों ...