गुड़गांव, जनवरी 21 -- - राजकीय स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड का रिहर्सल शुरू, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी बिखेरेंगे देशभक्ति के रंग सोहना, संवाददाता। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोहना के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सोहना-तावडू क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर क्षेत्र के राजकीय और गैर-राजकीय स्कूलों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है। स्थानीय राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी डंबल और लेजियम की आकर्षक प्रस्तुति की तैयारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.